नरसिंहगढ़. नगर के एक युवक के साथ दो जेल प्रहरियों ने रात्रि में रास्ता रोककर मारपीट कर दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार फरियादी महेश सैनी पिता राम गोपाल सैनी ने रिपोर्ट लिखवाई है कि रात को करीब दो बजे वह जेल के सामने से जा रहा था। इसी दौरान नशे की हालत में आए दो जेल प्रहरी शैलेंद्र सिंह गुर्जर और हरेंद्र सिंह तोमर ने गाली-गलौज की टॉयलेट करने की बात पर बहस करने के साथ ही मारपीट की जिसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद परिजन घायल को रात्रि करीब तीन बजे सिविल अस्पताल नरसिंहगढ़ लेकर आए। जहां घायल का इलाज जारी है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों की खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी ड्यूटी पर नहीं थे।
0 Comments