भारतीय भाषा उत्सव: विभिन्न भाषाओं में रचनात्मक प्रस्तुतियों से दिया अनेकता में एकता का संदेश

सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय,सागर के वैली कैंपस (पथरिया जाट) स्थित कौटिल्य भवन में संचालित अपराधशास्त्र एवं न्यायिक विज्ञान विभाग में अनेकता में एकता थीम पर भारतीय भाषा उत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता ने माँ सरस्वती एवं डॉ.गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया.इस अवसर पर प्रो.नवीन कानगो,प्रो देवाशीष बोस एवं प्रभारी कुलसचिव डॉ.एस.पी.उपाध्याय मंचासीन थे.स्वागत भाषण प्रो.देवाशीष बोस ने दिया.कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो.नीलिमा गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय इस मायने में अपने आप में अनूठा है कि यहाँ लगभग सभी भारतीय भाषा-भाषी शिक्षक और विद्यार्थी हैं.यह अनेकता में एकता की अप्रतिम मिसाल है.भारत सरकार की मंशा के तहत हमारा विश्वविद्यालय भारतीय भाषाओं और मातृभाषाओं को लेकर संजीदगी से कार्य कर रहा है.कई भाषाओं का प्रतिनिधि करने वाले हमारे शिक्षक और विद्यार्थी एक बहुसांस्कृतिक वातावरण का निर्माण कर रहे हैं जो विविधता में एकता प्रकट करते हैं.विश्वविद्यालय में 25 राज्यों के विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं.विविधता का एक स्थान पर होने वाला यह संगम सबको एक सूत्र में बांधता है.उन्होंने विभिन्न भाषाओं में प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा.    

Post a Comment

0 Comments