सागर जिले के मोतीनगर थाना अंतर्गत के मंगलगिरि क्षेत्र के पीछे बने जंगल में एक सुनसान जगह से पुलिस ने 3 दिन से गायब एक युवक का शव बरामद किया है। दरअसल ऑटो चालक का काम करने वाला लगभग 22 वर्षीय ऋषि अहिरवार 7 दिसंबर से अपने घर से गायब था, परिजनों ने ऋषि के गुम होने की रिपोर्ट मोतीनगर थाने में कराई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो संदेह के आधार पर मृतक के ही क्षेत्र के कुछ लोगों से पूंछताँछ शुरू की। जिनमें से एक युवक द्वारा अपना जुर्म कबूला गया। आरोपी के बताए अनुसार पुलिस मंगलगिरि के पीछे बने जंगल पर पहुंचे जहां से पुलिस और एफ एस एल की टीम ने शव को बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
0 Comments