खुरई भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी जी का देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया सम्मान करती है। लोकतंत्र के बारे में उनके विचारों को पूरी दुनिया ने आत्मसात किया है।खुरई के किला मैदान में आयोजित अटल जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के युवा नेता अविराज सिंह ने स्व. अटल जी के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि भारत रत्न और देश के प्रधानमंत्री रहे स्व.अटल बिहारी बाजपेयी समस्त देश के प्रेरणा स्त्रोत थे। मैं अपने संबोधन में हमेशा उनकी कविताओं का वाचन करता हूं। बिना किसी भेदभाव के उनके काम करने की शैली से विपक्ष के लोग भी प्रभावित थे। स्व.अटल जी के व्यक्तित्व से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अगर आप उनके जीवन को पढे़गें तो आश्चर्य चकित रह जाएंगे कि किसी एक व्यक्ति का ऐसा बहुआयामी व्यक्तित्व हो सकता है, लोकतंत्र के बारे में उनके विचारों को पूरी दुनिया ने आत्मसात किया है। अटल जी किसी एक पार्टी के लिए नहीं बल्कि जन-जन के लिए प्रेरणा स्त्रोत थे। अविराज सिंह ने अपने संबोधन में स्व.अटल जी की एक कविता सुनाई।
0 Comments