पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीनाडॉ0 संजीव कुमार उईके तथा अति0 पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जिला पुलिस बल सागर द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत ‘‘ जिम्मेदार मर्दानगी ‘‘ अभियान के तहत यौन हिंसा की रोकथाम , लैगिक संवेदनषीलता एवं सामजिक सुरक्षा के विषय पर सागर जिले के नगर रक्षा/ग्राम रक्षा समितियों के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सागर जिले के सभी थानो से नगर रक्षा/ग्राम रक्षा समिति के 150 सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण का उददेश्य समाज में महिलाओं बालिकाओ, बालकों के विरूद्ध घटित हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस का सहयोग करना तथा उन्हें वर्तमान में बनाये गये नए कानूनों, भारतीय न्याय सहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम एवं पॉक्सो एक्ट, सायबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गयी। साथ ही समाज में फेली कुरीतियों, नशा मुक्ति, बाल विवाह की रोकथाम हेतु पुलिस का सहयोग करने आदि के बारे में बताया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस विभाग से रक्षित निरीक्षक नीतेश वायंकर, सूबेदार राजेष कुमरे, सूबेदार धर्मेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक मनीषा तिवारी द्वारा अपने अपने वक्तव्य दिये साथ ही एनजीओ संस्थाश्रम शक्ति महिला सेवा संस्थान कृष्ण गंज वार्ड सागर तथा कृषक सहयोग संस्थान जिला सागर के नितिन कुमार सेन एवं बाल कल्याण समिति सदस्य अनिल रैकवार के द्वारा सभी प्रशीक्षाणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। नगर रक्षा /ग्राम रक्षा समिति सदस्यों द्वारा अपने अपने विचार भी व्यक्त किये एवं उनके द्वारा किये गये प्रश्नों का उत्तर दिया गया, नगर रक्षा /ग्राम रक्षा समिति सदस्यों के कार्यो की प्रशंसा की गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में सभी को शपथ दिलायी गयी। उक्त प्रशिक्षण/कार्यशाला आयोजित कराने में रक्षित निरीक्षक नीतेश वायकर, सूबेदार राजेष कुमरे, उप निरी0 मनीषा तिवारी थाना सिविल लाइन, प्र0आर0 यासीन खान महिला सुरक्षा शाखा , आर0 दिनेष कुसरे, आर0 भागचंद चक्रवती एवं कृषक सहयोग संस्थान हरनाम सिंह, ,प्रशांत सेन, लक्ष्मी अवस्थी आदि का अहम योगदान रहा ।
सहयोगी जनता,सक्रिय पुलिस,सुरक्षित समाज
0 Comments