संगठन पर्व केअंतर्गतभाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

सागर जिले ने कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से 2197 बूथों में से 1867 बूथों में बूथ अध्यक्ष सहित पूरी बूथ समितियों का गठन पूर्ण किया है। जिले की 85 प्रतिशत बूथों में बूथ समिति गठित हो चुकी है। शेष समितियों का गठन भी जल्द हो जाएगा। सदस्यता अभियान के साथ सक्रिय सदस्यता अभियान में भी कार्यकर्ता के परिश्रम से सागर जिले ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। महिला सशक्तिकरण को बढावा देते हुए जिले के हर बूथ पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिला है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के संकल्प को चरितार्थ करते हुए बूथ समितियों में सभी समाजों के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सागर में संगठन पर्व के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।कार्यशाला मे कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा सिंह प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल विधायक वीरेंद्र सिंह,सह निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र पाठक,डॉ.विनोद पंथी,श्रीमती सीमा सिंह,महापौर संगीता तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी जाहरप्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी, सिंह,शशि कैथोरिया जिला महामंत्री श्याम तिवारी, अमित कचहरियों, मोनू चौहान मंचसीन रहें।


Post a Comment

0 Comments