पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल व्दारा गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने व मामलों के शीघ्र निराकरण हेतु आदेशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश सिन्हा के कुशल निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक सागर यश विजौरिया के मार्गदर्शन में दिनांक 01.09.24 को तिली क्षेत्र में हुये ओमू चौरसिया हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर फरार ईनामी आरोपीगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।दिनांक 01.09.2024 को थाना गोपालगंज तिली क्षेत्रांतर्गत हत्या संबंधी गंभीर घटना घटित होने पर फरियादी अभिषेक अहिरवार पिता पूरनलाल अहिरवार उम्र 24 साल निवासी नई मकरोनिया थाना मकरोनिया जिला सागर म.प्र. की रिपोर्ट पर आरोपीगण मोहन पटैल निवासी तिली व अन्य आरोपीगण के विरूद्ध थाना गोपालगंज पर अपराध धारा 103(1),109,191(2),191(3),190 भा.न्या.स. 3(2) (v) एससी/एसटी एक्ट कायम किया गया था। मामलें में मुख्य आरोपीगण मोहन पटैल व उसके साथियों के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अन्य आरोपीगण जो कि घटना दिनांक से फरार थे उनकी तलाश लगातार की जा रही थी आरोपीगण के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक व्दारा 02-02 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी काफी समय से फरार थे जिनकी तलाश हेतु टीम गठित कर प्रयास किये गये जो तलाश करते हुये आज दिनांक 17.09.24 को मामले में फरार ईनामी आरोपीगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपीगण की जानकारी-1.दीनदयाल पिता स्व. बाबूलाल पटैल उम्र 60 साल2.श्रीमति संतोषरानी पति दीनदयाल पटैल उम्र 55 साल3.श्रीमति वंदना पति मोहन पटैल उम्र 22 साल सभी निवासी पठवा मंदिर के पास तिली वार्ड थाना गोपालगंज जिला सागर म.प्र.
पुलिस टीम में यश विजौरिया नगर पुलिस अधीक्षक सागर, निरीक्षक मनीष सिंघल थाना प्रभारी गोपालगंज, उपनिरीक्षक नीरज जैन, प्र. आर. दिनेश, प्र.आर. सुजीत चौरसिया, प्र.आर. सौरभ रैकवार, आरक्षक अनुराग वैद्य, आरक्षक प्रदीप गोस्वामी, आरक्षक सचित गुप्ता, आरक्षक अंकित तिवारी, महिला आरक्षक वर्षा कुंवर का विशेष योगदान रहा।
0 Comments