उप चुनावों में मिली भाजपा को प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

सागर महाराष्ट्र विधानसभा व देश के अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड विजय पर शनिवार को भाजपा ने विजय  उत्सव मनाया।पं.दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष आयोजित विजय उत्सव मे सांसद डा श्रीमती लता वानखेड़े,विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,जिला महामंत्री श्याम तिवारी,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह सहित पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहें।पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष साफ सफाई की व प्रतिमा को पानी से धो कर विजय उत्सव का आगाज किया सांसद लता वानखेड़े विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर प्रचंड जीत की बधाई दी इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजों की धुन पर डांस करते हुए जीत का जश्न मनाया और जमकर आतिशबाजी की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन का अभिनंदन किया उल्लेखनीय है विधायक शैलेंद्र कुमार जैन नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा मे प्रभारी के रूप मे कार्यरत रहें जहां से पूर्व मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने प्रचंड विजय प्राप्त की 

Post a Comment

0 Comments