थाना बहरोल के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्याया पेश कर किया जेल दाखिल

विकाश कुमार शाहवाल पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा अपराध पर अंकुश लगाये जाने हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत घटनाओ की रोकथाम के लिये फरार आरोपियो की धर-पक हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर से डाँ संजीव कुमार ऊईके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर एवं श्रीमति शिखा सोनी एस.डी.ओ. पी बंडा के मार्ग दर्शन मे थाना बहरोल के अप.क्रं. 195 / 24 धारा 363, 366, 376, 506 ताहि मे  फरार आरोपी की धर पकड कार्यवाही हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर क्षेत्र मे लगातार पेट्रोलिंग की गई उक्त अपराध का फरार आरोपी की मुखबिर द्वारा सूचना बण्डा तरफ जाने की प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ की मदद से पिड़रूआ तिगड्डा पहुचकर उक्त फरार आरोपी को बिधिबत गिरफ्तार कर न्यायालय बंडा मे पेश किया जाकर जेल वारंट प्राप्त होने पर उपजेल बण्डा दाखिल किया गया उक्त कार्यबाही मे बहरोल थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सउनि एन. आर. दोहरे, प्र. आर. 176 तूफान सिंह, प्रआर. 769 जयपाल सिंह, प्रआर 936 दयाराम पटैल, प्रआर 690 मोहनलाल, आर. 1832 सुरेश, आर. 1063, म. आर. 1839 काजल, म.आर. 1768 गोमती ठाकुर का बिशेष योगदान रहा ।

Post a Comment

0 Comments