विश्वविद्यालय के पथरिया स्थित वैली कैम्पस में गौर संग्रहालय का हुआ उद्घाटन

सागर.डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय,सागर में शौर्य, संस्कृति एवं कला संग्रहालय का उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल,खाद्य एवंआपूर्तिमंत्री गोविंद सिंह राजपूत, शैलेन्द्र जैन विधायक सागर, कुलाधिपति कन्हैया लाल बेरवाल, प्रो नीलिमा गुप्ता कुलपति के कर कमलों द्वारा किया गया।डॉ.हरीसिंह गौर संग्रहालय में डॉ.गौर से सम्बंधित साहित्य एवं उनसे जुड़ी सामग्री,उनके जीवन से जुड़ी दुर्लभ जानकारियाँ एवं सामग्री,जनजातीय संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी एवं सामग्री की प्रदर्शनी,बुंदेलखंडऔर मध्य प्रदेश के वीर सेनानियों के पोर्ट्रेट एवं जानकारियाँ, मध्य प्रदेश की जैव विविधता का परिचय देने संबंधी पोर्ट्रेट,मध्य प्रदेश से सम्बंधित भूगर्भशास्त्रीय जानकारियाँ एवं सामग्री आदि का प्रदर्शन किया गया.इसी के साथ ही एनसीसी से सम्बंधित विभिन्न जानकारियाँ एवं सामग्री प्रदर्शित की गई. सागर एवं बुंदेलखंड का इतिहास, भारत की आजादी में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए हमारे जननायकों की गाथाओं को भी इस संग्रहालय में स्थान दिया गया है.जनजातीय नायकों,उनके संघर्ष, योगदान एवं बलिदान को भी संग्रहालय में स्थान दिया गया है. इसके साथ ही बुंदेलखंड की लोक कला, संस्कृति, पारंपरिक वाद्य यंत्र, देशज परंपरा से सम्बंधित जानकारी एवं सामग्री भी प्रदर्शित की गई।

Post a Comment

0 Comments