कांग्रेस नेता ने लगाए मंत्री राजपूत पर गंभीर आरोप

गबन के आरोप में जेल में बंद विचाराधीन कांग्रेस नेता राजकुमार धनोरा के वकील की दलील और कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को राजकुमार धनोरा को कोर्ट में पेश किया गया राजकुमार के वकील का आरोप था कि जेल में राजकुमार के साथ मारपीट की जा रही है लगभग 1 घंटे तक बंद कमरे में राजकुमार के बयान दर्ज किए गए वही कोर्ट परिसर में भारी पुलिस कस्टडी में लाये गए राजकुमार धनोरा ने मंत्री गोविंद राजपूत की शह पर जेल अधीक्षक द्वारा उन पर हमला करवाने की बात कहकर सनसनी फैला दी है इस मामले में जेल अधीक्षक मानेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि राजकुमार धनोरा द्वारा लगाये गए आरोप निराधार है वही इस संबंध में धनोरा के परिजनों और करनी सेना सहित अन्य लोगो ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर उचित कार्यवाही की मांग की है

Post a Comment

0 Comments