आज दिनांक 24.11.24 को कट्रोलरूम सागर में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थानों में पदस्थ समंस वारण्ट मददगार, थाना कोर्ट मुंशी एवं न्यायालयों पदस्थ कोर्ट मुंशीयों की समंस वारण्ट निष्पादन,फिंगर प्रिंट स्लिप की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर, सहायक लोक अभियोजन अमित जैन,शेवलाल चौधरी निरीक्षक अंगुल चिन्ह, अनिल कुमार अहिरवार उप निरीक्षक अंगुल चिन्ह, वारण्ट सैल एवं अभियोजन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। फिंगर स्लिप की समीक्षा एवं समंस वारण्ट ऑनलाइन निष्पादन सत् प्रतिशत रहा। जिसके संबंध में समस्त समंस वारण्ट मददगार, थाना कोर्ट मुंशी एवं न्यायालयों पदस्थ कोर्ट मुंशीयों को आगामी मीटिंग में इनाम प्रदान करने के निर्देश दिये गये।
0 Comments