डॉ. सर हरीसिंह गौर को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न की मांग की मुहिम में विश्वविद्यालय ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर परिवार ने दैनिक भास्कर डॉ. गौर को 6.5 किलोमीटर लम्बे माल्यार्पण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए डॉ. सर हरीसिंह गौर को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न की मांग की मुहिम में बढ़ चढ़कर भाग लिया. भारत रत्न की माँग का समर्थन करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित गौर मूर्ति पर माल्यार्पण किया और माला की श्रृंखला को हस्तानांतरित किया. उन्होंने माल्यार्पण श्रृंखला के साथ पद यात्रा की इस दौरान सभी ने डॉ. गौर को भारत रत्न दिलाने के लिए नारे लगाए. कुलपति ने कहा कि डॉ. गौर को भारत रत्न मिलना ही चाहिए. वह एक लेखक, विचारक, कानूनविद, समाज सुधारक, और महान दानवीर थे. उनके संघर्ष एवं त्याग की मिसाल अन्य कहीं नहीं देखने को मिलता है. वह हमारे पितृ पुरुष है. ऐसे महान स्वप्नद्रष्टा और मनीषी को भारत रत्न अवश्य मिलना चाहिए. हम सब उन्हें भारत रत्न दिलाने में जरूर सफल होंगे.  

Post a Comment

0 Comments