सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के संस्थापक महान शिक्षाविद् एवं प्रख्यात विधिवेत्ता, संविधान सभा के सदस्य एवं दानवीर डॉ. सर हरीसिंह गौर के 155वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 20 नवंबर से 26 नवंबर तक ‘गौर उत्सव’ 2024 का आयोजन किया जा रहा है. गौर उत्सव की शुरुआत शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित टी 20 मैत्री क्रिकेट मैच से हुई. यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के अब्दुल गनी खान स्टेडियम में प्रारंभ हुई. मैच की शुरुआत विशिष्ट अतिथि विवि के सेवानिवृत्त प्रो. सुबोध जैन, प्रभारी कुलसचिव डॉ. एस. पी. उपाध्याय, प्रो. अनिल जैन, प्रो. डी. के. नेमा, प्रो. अजीत जायसवाल, डॉ. सुरेन्द्र गादेवार, डॉ. पंकज तिवारी, प्रो. विवेक साठे की उपस्थिति में हुई.प्रथम मैच संबद्ध महाविद्यालय बनाम विश्वविद्यालय एकादश (ए) के बीच खेला गया, जिसमें विश्वविद्यालय एकादश ए ने यह मैच 5 रन से जीता. संबद्ध महाविद्यालय क्रिकेट टीम के कप्तान अजय श्रीवास्तव और विश्वविद्यालय एकादश ए के कप्तान कृष्ण कुमार थे. संबद्ध महाविद्यालय ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था. विश्वविद्यालय एकादश ए पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर संबद्ध महाविद्यालय को 155 रनों का लक्ष्य दिया. विश्वविद्यालय एकादश ए की तरफ से नवनीत कुमार सिंह ने सर्वाधिक 73 रन की शानदार पारी खेली साथ ही हेमंत पाटीदार ने 21 रन, शंकर पटेल ने 18 रन बनाये. वही संबद्ध महाविद्यालय ने बॉलिंग करते हुए सिद्धार्थ ने 2 विकेट लिए, अंकित हजारी ओर समीर ने क्रमशः 1-1 विकेट लिए इसी के साथ दूसरी इनिंग में संबद्ध महाविद्यालय की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 151 रन ही बना सकी. सर्वाधिक 48 रन अंकित जैन ने, अंकित हजारी ने 25 रन एवं 16 रनों की पारी सिद्धार्थ ने खेली. विश्वविद्यालय एकादश ए ने गेंदबाजी करते हुए नितेश, हेमंत एवं विनय शुक्ला ने 2-2 विकेट लिए, 1 विकेट नीरज ने लिया. महेंद्र बाथम एवं अंकित ने शानदार फील्डिंग की. विश्वविद्यालय एकादश ए ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 रन से जीत अर्जित कर अगले दौर में प्रवेश किया.
0 Comments