कुलपति द्वारा सफाई कर्मियों को प्रदान की गई सुरक्षा किट

सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में विश्वविद्यालय के शंकर भवन में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो नीलिमा गुप्ता ने समस्त सफाई कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई जिसमें सभी ने कम से कम प्रतिवर्ष 100 घंटे स्वच्छता गतिविधि में भाग लेने का संकल्प लिया। शिविर में उपस्थित समस्त सफाई कर्मियों को कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता द्वारा सुरक्षा किट का वितरण किया गया. इस अवसर पर कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने सफाई कर्मियों को कैसे कार्य करते समय सुरक्षित रहना है इस सम्बन्ध में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि समाज के नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है अपने आस-पास के परिसर को स्वच्छ  बनाये रखना। विवि भी अपनी सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इस तरह के अभियान का हिस्सा बनेगा और स्वच्छता जागरूकता अभियान और गतिविधि में संलग्न रहेगा। इस दौरान उन्होंने  सफाई कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा भी की. शिविर में डॉ संजय शर्मा, डॉ राकेश सोनी, डॉ उत्सव आनंद, डॉ अभिषेक कुमार जैन, डॉ भूपेंद्र पटेल सहित शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments