सागर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान "संगठन पर्व" के अंतर्गत सक्रिय सदस्यता अभियान हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में किया गया।कार्यशाला की अध्यक्षा जिला गौरव सिरोठिया ने की व मुख्य वक्ता राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया रहे कार्यक्रम में जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा,प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल, महापौर संगीता तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी,शशि कैथोरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह,जिला महामंत्री श्याम तिवारी,अमित कच्छवाहा,मोनू चौहान मचासीन रहें।कार्यशाला को संबोधित करते हुए
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के सार्थक प्रयासों से हम जिले में लक्ष्य के बहुत करीब पहुंच चुके है सदस्यों की संख्या चार लाख के पार हो चुकी है अभी भी हमारे पास 20 अक्टूबर तक का समय है अगर सभी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से प्रयास करेंगे तो तय समय तक लक्ष्य काफी आगे निकलकर हम नया रिकॉर्ड स्थापित करेंगे सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाना आवश्यक है इसलिए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता कम से कम 100 प्राथमिक सदस्य अवश्य बनाएं।कार्यशाला में मुख्य वक्ता द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान के निमित्त उपस्थित कार्यकर्ता विस्तृत प्रशिक्षण दिया व आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सहित मोर्चा प्रकोष्ठ संयोजक जिला संयोजक सहित आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
0 Comments