राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे पहुंचे सागर सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा  के लिए शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे सागर पहुंचे।धर्म श्री स्थित  संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सागर विधायक  शैलेंद्र जैन जय प्रकाश चतुर्वेदी पूर्व जिला अध्यक्ष पन्ना  राम बिहारी चौरसिया निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार जिला महामंत्री श्याम तिवारी,मितेंद्र मोनू चौहान,अमित कछवाहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।बैठक में राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने जिले में सदस्यता अभियान की विधानसभा वार समीक्षा की करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है अभियान को गति प्रदान करने की आवश्यकता है क्योंकि अभियान के लिए निर्धारित समय नजदीक है लक्ष्य से अधिक सदस्यता के संकल्प को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्राण प्रण से जुटना होगा। साथ ही राष्ट्रीय मंत्री धुर्वे ने सदस्यता अभियान टोली व पदाधिकारियों से क्रमशः चर्चा की बैठक में डॉ.वीरेंद्र पाठक, जगन्नाथ गुरैया लक्ष्मण सिंह डॉ दशरथ मालवीय,संध्या भार्गव,यश अग्रवाल,सहित आपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। 

Post a Comment

0 Comments