भाजपा की जिला स्तरीय सदस्य्ता समीक्षा बैठक सम्पन्न

सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान संगठन पर्व 2024 की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सोमवार को जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया की अध्यक्षता में आयोजित  की गई।
बैठक में  जिला प्रभारी श्याम सुन्दर शर्मा, नरयावली विधायक प्रदीप लरिया, बंडा विधायक वीरेंद्र लम्बरदार,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत,पूर्व विधायक पारुल साहू नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिहिलाल अहिरवार, जिला पंचयात उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर,जिला महामंत्री श्याम तिवारी, मोनू चौहान,चैनसिंह एवं मनीष गुरु मंचासीन रहें।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया  ने कहा कि  सागर जिले में अब तक 3 लाख 71 से अधिक लोगों ने मिस्ड कॉल से भाजपा की सदस्यता ली है। जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने विधिवत फॉर्म भरकर भाजपा परिवार के सदस्य बन चुके हैं। 80 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य हासिल करके सागर जिला प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हम लक्ष्य के करीब पहुंच चुके है व निर्धारित समय के पूर्व लक्ष्य से अधिक सदस्यता कर जिले का नाम संपूर्ण भारत वर्ष में रोशन करेंगे सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के योजनाबद्ध रूप से सभी कार्यकर्ता कार्य करें। नीचे तक के कार्यकर्ताओं जैसे बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारियों को सक्रिय कर ही हम लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त कर सकते हैं। त्योहारों के चलते प्रमुख स्थलों पर भी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चलाएं एक अक्टूबर से संगठन पर्व का अगला चरण प्रारंभ होगा,जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा। 


Post a Comment

0 Comments