सागर के थाना बंडा क्षेत्र में घर की राह भटकी 80 वर्षीय वृद्ध महिला को डायल-100 जवानों ने परिजन से मिलाया

सागर के थाना बंडा क्षेत्र के नबलव गाँव में एक वृद्ध महिला रास्ता भटक गयी है, जो अपने बारे में जानकारी नहीं दे पा रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 29-09-2024 को शाम 05:21 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल बंडा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक कमल सिंह लोधी पायलेट कौशलेस ने मौके पर पहुँचकर 80 वर्षीय वृद्ध महिला के बारे में आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की, पूछताछ करने पर डायल-112/100 स्टाफ को जानकारी मिली की महिला पाठर मोहल्ला बंडा में रहती है। डायल-112/100 स्टाफ द्वारा एफ आर व्ही वाहन से वृद्ध महिला को पाठर मोहल्ला में परिजन से मिलाया गया। परिजन द्वारा डायल-112/100 जवानों का आभार व्यक्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला घर से निकल कर भटक गयी थी।

Post a Comment

0 Comments