संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत भाजपा ने मनाया किसान सदस्यता अभियान दिवस किसानों को दिलाई पार्टी की सदस्यता

सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर सागर जिले में रविवार को किसान सदस्यता दिवस मनाते हुए भाजपा पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों ने किसानों के बीच जाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाईआभियान के निमित्त जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बीना विधानसभा के ग्राम आगासौद पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम संपर्क करते हुए किसानों व ग्राम वासियों से भेंट कर संवाद किया साथ ही उन्हें केंद्र व राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं,विकास कार्यों से अवगत कराते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई इस दौरान सिरोठिया ने खेतो में चौपाल के माध्यम से किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।साथ ही अभियान के अंतर्गत कैबिनट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम लुहार्रा, प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल ने कैंट क्षेत्र,सांसद लता वानखेड़े ने ग्राम गुरोद,विधायक शैलेंद्र जैन,विधायक ब्रिज बिहारी पटेरिया गौरझामर,ने कनेरा में विधायक प्रदीप लारिया ने ग्राम सनौधा में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने ग्राम विल्धव में साथ ही पार्टी के जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्रों में बृहद सदस्यता अभियान चलाकर किसानों व आम जानो को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Post a Comment

0 Comments