नागपंचमी के अवसर पर चौरसिया समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन।

सागर। नागपंचमी के अवसर पर सागर नगर की चौरसिया समाज द्वारा  महलवार देवी मंदिर परिसर में चौरसिया दिवस एवम समाज के मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम के पूर्व समाज द्वारा पूर्व्याऊ से तीनबती कटरा होते हुए वापस महलवार देवी मंदिर तक शोभायात्रा का आयोजन किया गया, शोभायात्रा के उपरांत महलवार देवी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जैन का भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर विधायक जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नागपंचमी का दिन हम सभी चौरसिया समाज के लिए गौरव दिवस होना चाहिए, आज इस कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति देखकर मन गदगद है,जैसे नाव की लकड़ी खंडित हो जाए तो वह किनारे तो लग सकती है लेकिन किसी को किनारे तक नही पहुंचा सकती,इसी तरह समाज यदि खंड खंड में बंट जाए तो वह समाज तो कहलाता है लेकिन उसका कोई भविष्य नहीं होता,यदि अपने बीच का कोई साथ हमसे रूठ जाए तो हम उसे मनाए और उसकी चिंता करे क्योंकि जो समाज एकता के रूप में रहता है वही प्रगति करता है,उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों और उनके माता पिता को भी उनके द्वारा अर्जित की गई सफलता के लिए उनको बधाई दी और भविष्य में और भी अधिक मेहनत कर सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं उन्होंने समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए शुरुआत के रूप में 11 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन खेमचंद चौरसिया ने व्यक्त किया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से फूलचंद चौरसिया,श्रीराम चौरसिया,बसंत चौरसिया,रमेश चौरसिया,कृष्ण कुमार बबलू चौरसिया,आयुषी अमन चौरसिया,राजेंद्र चौरसिया,नंदू चौरसिया,अजय चौरसिया, बी डी चौरसिया,हरीश लंबरदार,प्रह्लाद चौरसिया,संजय चौरसिया,हरगोविंद चौरसिया,विजय चौरसिया,अनिल अन्नू चौरसिया,लोकेश चौरसिया,सीताराम चौरसिया उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments