सागर।कोलकाता में महिला डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की बर्बरतापूर्ण घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा मौन कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।कैंडल मार्च में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,सांसद लता वानखेड़े,महापौर संगीता तिवारी,जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव भाजपा जिला महामंत्री श्याम तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केसरवानी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।कैंडल मार्च नमक मंडी स्थित कीर्ति स्तंभ से प्रारंभ हुआ जो मुख्य मार्ग से होते हुए तीन बत्ती स्थित गौर प्रतिमा पहुंचा कैंडल मार्च में उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्ती और मोमिता को न्याय दो से अंकित तख्तियां लेकर विरोध दर्ज करा रही थी। गौर मूर्ति पर उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से डॉ. मोमिता को श्रद्धांजलि अर्पित कर न्याय की मांग की।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया जिला मंत्री सुषमा यादव महिला मोर्चा जिला महामंत्री नेहा जैन मीरा चौबे सुनीता रैकवार सोनिया तिवारी नीतू शर्मा याकृति जड़ियाँ सुदर्शनी शुक्ला विक्रम सोनी नीतीश गुप्ता जी अंशुल परिहार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। *उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत ने दी
0 Comments