डॉ. हरीसिंह गौर वि.वि. सागर में स्नातकोत्तर प्रोग्रामों की चौथी काउंसिलिंग के लिये पुनः पंजीकरण प्रारंभ हो गया।वि.वि. के विभिन्न स्नातकोत्तर प्रोग्रामों में तीन काउन्सिलिंग उपरान्त रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने हेतु पुनः नवीन पंजीकरण हेतु समर्थ पोर्टल खोला गया है। पुनः पंजीकरण की अन्तिम तिथि 05.08.2024 (रात्रि 11:59 बजे तक) है। जो आवेदक वि.वि. के पोर्टल पर पूर्व में पंजीकृत है उन्हें पुनः पंजीकरण नहीं कराना है। जिन आवेदकों ने सीयूपीटी पीजी की परीक्षा दी थी परन्तु किन्ही अपरिहार्य कारणें से समर्थ पोर्टल पर प्रथम काउन्सिलिंग पूर्व पंजीकृत नहीं हो सके थे वे पंजीकरण के पात्र होंगे। इस काउंसिलिंग में किसी एक विषय या डोमेन में पंजीकृत आवेदक अन्य विषयों एवं डोमेन में भी प्रवेश ले सकते हैं
0 Comments