जिला सागर के थाना मालथौन के अंतर्गत हरिपुरा गाँव मे किराने की दुकान के पास एक 05 वर्षीय बच्चा मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 02-08-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक स्वदेश परिहार एवं पायलट मेघराज ने घटना स्थल पर पहुँचकर 05 वर्षीय बालक को संरक्षण मे लिया। डायल-112/100 स्टाफ ने बच्चे को एफ़.आर. व्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं क्षेत्र में पूछताछ करने पर बालक ने अपना नाम सौरभ पिता राजू नट निवासी खजरा गाँव बताया । डायल-112/100 जवान बालक को थाने लेकर आए और गाँव में परिजनों को सूचना दी । बालक के परिजन थाने आए जिन्हे बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत उनके सुपुर्द किया गया । परिजनों ने बताया बालक सौरभ पिता राजू नट के साथ मालथौन बाजार गया था जहाँ साथ छूट जाने से बिछड़ गया था।
0 Comments