राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुहली में सीसीएल गतिविधि के अंतर्गत "गौरवमयी भारत" के रूप में जोर शोर से मनाई गई ।सीसीएल गतिविधियों के अंतर्गत निर्धारित विषयवस्तु में गौरवमयी भारत पर आज मुहली विद्यालय में राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त केंद्रित कार्यशाला रखी गई।
इस अवसर पर आलोक गुप्त ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त हमारे देश की अमूल्य धरोहर है ऐसे महापुरुष को उनके जन्म दिवस पर हम सभी लोगों को याद करना चाहिए तथा उनसे प्रेरणा लेना चाहिए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में हिंदी विषय के विद्वान शिक्षक सुनील कुमार जैन ने राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त के जीवन परिचय पर बोलते हुए कुछ अनजाने पहलुओं की जानकारी दी। सूर्यवंशी सर ने राष्ट्रकवि के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। विश्वनाथ सिंह सर ने राष्ट्रकवि को भूले हुए चरित्रों का मसीहा बताते हुए उनकी कविताओं की कुछ पंक्तियां जोश के साथ सुनाई, वहीं इतिहास विषय के विद्वान शिक्षक रोहित सर ने राष्ट्रकवि के जीवन के कुछ अनछुए पहलू उजागर किये ।शिक्षक आर एस ठाकुर ने स्वरचित कविता में राष्ट्रकवि की रचनाओं के नाम शामिल करते हुए एक अलग समय बांध दिया। कार्यक्रम को श्रीमती जानकी ठाकुर श्रीमती अर्चना जैन श्रीमती दीपाली गुजरिया एवं अन्य शिक्षक शिक्षकों ने भी संबोधित किया। संस्था के प्रख्यात मंच संचालक आलोक गुप्ता द्वारा पूरे कार्यक्रम का विधिवत संचालन किया गया।संस्था से पर्यटन क्विज में शामिल हुए विद्यार्थियों भारती कुर्मी मोहिनी कुर्मी एवं निधि कुर्मी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गए। योगेश शांडिल्य के अधिक परिश्रम द्वारा आयोजित ज्ञान संस्कृति परीक्षा में संस्था के छात्र अरुण लोधी तहसील में प्रथम स्थान, प्रेम आर्य जिले में तृतीय स्थान और पूनम प्रकाश पटेल तहसील में प्रथम स्थान का सम्मान किया गया । संचालक आलोक गुप्ता ने आभार प्रदर्शित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
0 Comments