देवरी नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा 12 पार्षद सागर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे शिकायत करने

 देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा जैन को पद से हटाने 12 पार्षद लाम बंद हो गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष की कार्य प्रणाली से नाराज चल रहे 12 पार्षद बुधवार दोपहर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कलेक्टर को नगर पालिका अध्यक्ष की कार्य प्रणाली से अवगत कराकर हटाने की मांग की। 15 वार्ड पार्षदों की नगरपालिका में से 12  पार्षदो ने 16 अगस्त को ही अध्यक्ष को पद से हटाने अविश्वास प्रस्ताव पर  कलेक्टर को सौंप चुके हैं। वही कलेक्टर ने मामले को लेकर नियम अनुसार कार्यवाही का आश्वासन पार्षदों को दिया है।इस दौरान एक पार्षद ने तो फूट-फूट का रो-रो कर बताया कि  जनता ने उन्हें विकास कार्य के लिए चुना लेकर अध्यक्ष की मनमानी के कारण वह अपने वार्ड की नालिया तक साफ नहीं करवा पा रहे जो भी काम होता है उन्हें पता ही नहीं चलता ना ही उनकी सहमति ली जाती।बता दे कि भाजपा के दो गुट होने के कारण नगर पालिका अध्यक्ष के निर्वाचन में भाजपा ने मेंडेड जारी नहीं किया था जिसमें मंत्री प्रहलाद पटेल के समर्थकों के गुट ने कांग्रेस के दो पार्षदों एवं छह भाजपा पार्षदों से मिलकर अपना अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाया था वही एक वोट के अंदर से जीत का नेहा जैन नगर पालिका की अध्यक्ष बनी थी वही दूसरा गुट विधायक बृज बिहारी पटेरिया का समर्थक है.

Post a Comment

0 Comments