सागर।कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वंदना पांडेय के आदेशानुसार आबकारी आयुक्त के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान के तहत वृत्त खुरई में अवैध मदिरा के निर्माण संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध संयुक्त रूप से दबिश देकर कार्रवाई की गई अभियान के अंतर्गत थाना खिमलासा क्षेत्र के ग्राम सदलपुर टांडा एवं बसारी टांडा में वृत्त प्रभारी सुश्री दीप्ति किरण धुर्वे द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए कार्रवाई के दौरान 9.5 लीटर कच्ची मदिरा एवं 475 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया जाकर प्रकरण को विवेचना में लिया गया जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य ₹49,400 है उक्त संयुक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी बीना शैलेन्द्र मार्को, वृत्त प्रभारी उत्तर एस.पी. साकेत, वृत्त प्रभारी रहली सुश्री मोनिका चंदेल, वृत्त प्रभारी देवरी मदन यादव सहित आबकारी अमले की सक्रिय सहभागिता रही आबकारी विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी है।
0 Comments