थाना महाराजपुर पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की प्रभावी कार्रवाई

सागर।जिले में अवैध शराब के निर्माण संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सागर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना महाराजपुर पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम समनापुर में अवैध कच्ची शराब निर्माण के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी
संयुक्त कार्रवाई के दौरान लगभग 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब एवं 1560 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया जब्त अवैध मदिरा एवं मदिरा निर्माण सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है कार्रवाई के दौरान कुल 11 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किए गए रविवार को कलेक्टर जिला दिलीप सिंह यादव के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वंदना पांडे के निर्देशानुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती पूजा चंद्रन वर्मा के नेतृत्व में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वृत्त देवरी क्षेत्र के थाना महाराजपुर अंतर्गत ग्राम समनापुर में अवैध शराब निर्माण के संदिग्ध ठिकानों पर सुनियोजित तरीके से दबिश दी गई कार्रवाई में थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अवैध शराब निर्माण के संभावित स्थानों घरों, खेतों की मेड़ों एवं नालों के किनारे सघन तलाशी ली गई पुलिस एवं आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति रही संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान लगभग 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची मदिरा एवं 1560 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया महुआ लाहन के नमूने विधिवत लेकर शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया ताकि अवैध शराब निर्माण की प्रक्रिया को तत्काल रोका जा सके कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जांच में छह घरों में हाथ भट्टी मदिरा निर्माण के लिए महुआ लाहन गड़ा हुआ पाया गया इनमें दो प्रकरणों में नामजद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई जबकि अन्य चार स्थानों पर संबंधित व्यक्ति मौके से फरार पाए गए जिनकी पहचान एवं पतासाजी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments