सागर।कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के संवेदनशील मार्गदर्शन एवं सख्त निर्देशानुसार जिले में अत्यधिक और आदतन मदिरा सेवन करने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का विशेष अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है कलेक्टर की इस मानवीय पहल का मुख्य उद्देश्य मदिरा के आदी हो चुके लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाना और उन्हें समय पर समुचित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश पटेरिया तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वंदना पांडे के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें मैदान में सक्रिय हैं
कलेक्टर की कार्ययोजना के तहत मदिरा दुकानों से विगत दिनों संकलित की गई सूची के आधार पर संयुक्त टीमें सीधे संबंधित व्यक्तियों के घरों और चिन्हित स्थलों तक पहुंच रही हैं बंडा क्षेत्र के बिनायका एवं मगरधा सहित विभिन्न ग्रामीण अंचलों तथा सागर शहर के गोपालगंज,सिविल लाइंस और पुरव्याऊ क्षेत्रों में सघन स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप स्वास्थ्य अमला मौके पर ही व्यक्तियों के लक्षणों के आधार पर गहन जांच कर रहा है आवश्यकतानुसार तत्काल ब्लड सैंपल कलेक्शन और ड्रिप लगाने जैसी त्वरित चिकित्सा सुविधा भी प्रदान की जा रही है अभियान के तहत दोपहर तक बंडा क्षेत्र के बिनायका एवं मगरधा में लगभग 28 तथा सागर शहर के गोपालगंज, सिविल लाइंस व पुरव्याऊ क्षेत्र में 22 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार शुरू किया जा चुका है अभियान की गंभीरता को देखते हुए बंडा क्षेत्र में स्वयं सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया तथा सागर शहर में विशेष चिकित्सकीय टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है वहीं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वंदना पांडे एवं सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया ने विभिन्न स्थानों पर स्वयं उपस्थित रहकर स्क्रीनिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया और टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
0 Comments