सागर।संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराते हुए संवैधानिक मूल्यों एवं कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई
उल्लेखनीय है कि भारत के संविधान को 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किए जाने की स्मृति में प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग एवं जिला कलेक्टर कार्यालय सागर द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जिले के सभी शासकीय कार्यालयों शैक्षणिक संस्थाओं पंचायती राज संस्थाओं नगरीय निकायों युवा संगठनों तथा अन्य सार्वजनिक संस्थाओं में संविधान की उद्देशिका के सामूहिक वाचन सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया देश के सभी नागरिकों विद्यार्थियों और युवाओं को MyGov पोर्टल के माध्यम से उद्देशिका के ऑनलाइन वाचन, MYBharat तथा MyGov पोर्टल पर संविधान प्रश्नोत्तरी (18 से 26 नवम्बर 2026), विकसित भारत युवा संवाद (24 से 26 नवम्बर 2026) के साथ-साथ निबंध लेखन वाद विवाद संगोष्ठी और पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियों से जोड़ा गया।
0 Comments