सागर।बंडा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरा रामचंद्र में कथित जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है मृतकों की पहचान सेमरारामचंद निवासी कमलेश लोधी और चंद्रभान लोधी के रूप में हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ने शराब का सेवन किया था जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी चंद्रभान लोधी की घर पर ही मौत हो गई जबकि कमलेश लोधी की हालत बिगड़ने पर उन्हें बंडा अस्पताल ले जाया गया गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सागर रेफर कर दिया जहां उनका उपचार के दौरान निधन हो गया मृतक चंद्रभान लोधी के भाई भूपेंद्र लोधी ने बताया कि उनका भाई सुबह से शराब पी रहा था दोपहर और शाम को उसे उल्टियां हुईं रात में उसने खाना भी नहीं खाया रात करीब तीन बजे मां ने जगाकर बताया कि भाई की तबीयत ज्यादा खराब है जब उन्होंने भाई से परेशानी पूछी तो उसने हाथ-पैर और सिर में दर्द होने की बात कही शुरुआत में उसने शराब पीने की बात नहीं बताई लेकिन दोबारा पूछने पर शराब पीने की बात स्वीकार की इसके बाद उसे दो-तीन बार और उल्टियां हुईं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की चंद्रभान लोधी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया वहीं कमलेश लोधी का पोस्टमार्टम सागर में किया जा रहा है फिलहाल दोनों की मौत के पीछे जहरीली शराब की आशंका जताई जा रही है मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
0 Comments