बाईक रैली एवं समापन उपरांत प्रतिभागियों को किया गया पुरूष्कृत

सागर।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर एम.के.शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संतोष सैनी के निर्देशन में दिनांक 14.11.2026 से दिनांक 20.11.2026 तक विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतिम दिन दिनांक 20 नवंबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं नागरिकों के अधिकार तथा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्याय तक पहुच तक बढ़ावा देने के लिए की गयी पहल को प्रदर्शित किया गया तत्पश्चात एक व्यापक जन-जागरूकता बाइक रैली का भी अयोजन किया गया जिसमें पैरा लीगल वालेटियर्स लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स पैनल अधिवक्तागण अंकलेश्वर दुबे अध्यक्ष अधिवक्ता संघ सागर सहित अन्य अधिवक्तागण गैर सरकारी संगठनों में सैंट्रिक राईडर्स गु्रप सागर के सदस्य विद्यार्थी एवं अन्य संबंधित हितधारक शामिल हुये बाइक रैली का शुभारंभ प्रातः 08ः30 बजे जिला न्यायालय परिसर सागर से प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एम.के.शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया जिसमें विशेष न्यायाधीश सागर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे बाइक रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर पिपंलापुरे मार्ग, कालीचरण तिराहा,आईजी बंगला,गोपालगंज थाना,झंडा चौक दीनदयाल चौक,तीन मढिया,तीन बत्ती,कटरा मस्जिद राधा तिराहा,भगवानगंज, कबूला पुल, कैंट थाना रजाखेडी,मकरोनिया एवं सिविल लाइन होते हुये जिला न्यायालय परिसर सागर में समापन हुआ समापन के दौरान न्यायिक महोत्सव सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालेपारस विद्या विहार, सागर के विद्यार्थी कु. स्नेहल जैन, कु.मानसी शर्मा,अमय तिवारी एवं शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी जागेश्वर लोधी,कृष्णा चौधरी,विराट लोधी को प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरूष्कृत किया गया।

Post a Comment

0 Comments