दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभुदयाल कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को दी शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल कुशवाहा भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित इस मिलन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही समारोह का वातावरण पूरी तरह से आत्मीयता उत्साह और दीपावली की उल्लासपूर्ण छटा से सराबोर नजर आया सभी ने एक-दूसरे से मिलकर दीपावली की बधाई दी और मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं
इस अवसर पर प्रभुदयाल कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल से आत्मीय भेंट कर उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की अधर्म पर धर्म की और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है यह पर्व हमें एकता भाईचारे और समाज सेवा के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है
प्रभुदयाल कुशवाहा ने दीपावली के पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख शांति समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है प्रदेश की जनता के जीवन में खुशहाली आए हर घर में दीपों की रोशनी के साथ समृद्धि का उजियारा फैले यही सच्ची दीपावली है उन्होंने कहा कि कुश कल्याण बोर्ड के माध्यम से कुश समाज सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारा संकल्प है दीपावली का यह पर्व हमें इसी संकल्प के साथ समाज सेवा में और अधिक समर्पण के साथ जुटने का संदेश देता है मिलन समारोह के दौरान        प्रभुदयाल कुशवाहा ने उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी सौहार्दपूर्ण भेंट की और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं समारोह में सभी ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments