सागर।आज बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह एवं कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय अनुसूचित जाति प्री-मेट्रिक सीनियर एवं नवीन कन्या छात्रावास शाहगढ़ का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने छात्रावास में विद्यार्थियों की उपस्थिति आवासीय व्यवस्थाओं भोजन पेयजल स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया
कलेक्टर ने छात्रावास स्टाफ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित छात्राओं के पालकों से संपर्क कर उन्हें नियमित रूप से छात्रावास भेजने के लिए प्रेरित करें उन्होंने कहा कि छात्रावासों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जाए कलेक्टर ने छात्रावास की छात्राओं हेतु पेयजल शौचालय एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया उन्होंने भोजन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए साथ ही छात्रावास परिसर में साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करें तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें।
0 Comments