जिले के सभी विकासखंडों में नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ

सागर।जिले में नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से सभी विकासखंडों में जनजागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की पहल पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) के विद्यार्थियों एवं परामर्शदाताओं द्वारा विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई इसके साथ ही जागरूकता रैलियां निकालकर तथा ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी जा रही है उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अपने जमीनी नेटवर्क के माध्यम से प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, सामाजिक संगठनों तथा स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) के समन्वय से नशामुक्ति अभियान को ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है अभियान में सामाजिक संस्थाओं एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए जनसहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments