कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

सागर।भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं ईवीएम की सुरक्षित अभिरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव ने सोमवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुरक्षा व्यवस्था एवं तैनात सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया उन्होंने सीसीटीवी कैमरों का सुचारु रूप से संचालन सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनकी वैधताअवधि की जांच करने तथा एक्सपायरी डेट से पहले ही उन्हें बदलकर नए उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आरती यादव चुनाव पर्यवेक्षक प्रमोद रजक एवं सहायक ईवीएम नोडल अधिकारी मुकेश पटेल उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments