सागर।मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग की मंशा के अनुरूप पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में सोमवार 16 नवंबर से तीन दिवसीय महाविद्यालय स्तरीय 'युवा उत्सव 2026 का अत्यंत उत्साहपूर्ण और गरिमामयी शुभारंभ होने जा रहा है महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के कुशल निर्देशन में आयोजित इस प्रतिष्ठित अनुष्ठान के माध्यम से छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारकर उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान किया जा रहा है
आयोजन को पूर्ण भव्यता और अनुशासन के साथ संपन्न कराने के लिए प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता की अध्यक्षता में समस्त स्टाफ काउंसिल की एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई बैठक में प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इमराना सिद्दीकी तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विनय शर्मा ने भी विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव देकर कार्यक्रम को अभूतपूर्व रूप से सफल बनाने का संकल्प दिलाया इस दौरान तैयारियों की गहन समीक्षा करते हुए विभिन्न समितियों का गठन कर शैक्षणिक स्टाफ को अलग-अलग प्रतियोगिताओं की जवाबदारियां सौंपी गईं युवा उत्सव की आयोजन प्रभारी डॉ. अभिलाषा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय महाकुंभ के माध्यम से कला संस्कृति साहित्य गीत-संगीत नृत्य और नाट्य विधाओं में विद्यार्थियों को अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त होगा इन प्रतियोगिताओं में चयनित छात्र-छात्राओं को जिला संभाग प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप तीनों दिन 16, 17 एवं 18 नवंबर कुल 27 विधाओं में स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी इनमें वाग्मिता अंग्रेजी वाद-विवाद अंग्रेजी रंगोली, कोलॉज,प्रश्न-मंच क्ले मॉडलिंग,कार्टूनिंग,वाग्मिता हिन्दी वाद-विवाद हिन्दी चित्रकला पोस्टर,एकल गायन शास्त्रीय, एकल गायन सुगम,समूह गायन भारतीय,एकल नृत्य शास्त्रीय,समूह लोक नृत्य,एकल वादन परकुशन,एकल वादन नॉन परकुशन,एकल गायन पाश्चात्य,समूह गायन पाश्चात्य लोक वाद्यवृन्द फोक ऑर्केस्ट्रा एकल वादन पाश्चात्य रचनात्मक नृत्य निर्देशन क्रिएटिव कोरियोग्राफी मिमिक्री मूक अभिनय एकांकी तथा स्किट शामिल हैं प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता एवं युवा उत्सव प्रभारी डॉ. अभिलाषा जैन ने समस्त छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन सभी 27 विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर युवा उत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें।
0 Comments