सागर।पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, अवैध शराब के परिवहन एवं तस्करी पर अंकुश लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना बीना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 बल्क लीटर देशी मदिरा एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार15 अक्टूबर 2026 की रात्रि में थाना बीना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खिमलासा की ओर से लाल-काले रंग की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर बीना की तरफ आ रहे हैं सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल रवाना की गई तथा संदिग्ध मार्ग पर निगरानी एवं घेराबंदी की गई इसी दौरान खिमलासा की ओर से रेलवे पुलिया पार करके आ रही मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की मोटरसाइकिल को रोककर उसमें सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई उन्होंने अपना नाम समंदर पिता जगदीश बागड़ी, उम्र 29 वर्ष, निवासी खिरिया, थाना कुरवाई, जिला विदिशा एवं प्रदीप पिता शिवदत्त चौहान, उम्र 59 वर्ष, निवासी धीमर मोहल्ला वार्ड क्रमांक 12, कुरवाई बताया पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल पर रखे बैग एवं थैले की तलाशी लेने पर उनमें देशी मदिरा शराब भरी हुई मिली शराब के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 63 बल्क लीटर देशी मदिरा अनुमानित कीमत ₹35,000, एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कुरवाई निवासी सुनील राय के यहां मजदूरी करते हैं तथा उसके कहने पर खिमलासा स्थित शराब दुकान से सात पेटी शराब लेने गए थे आरोपियों के कथनानुसार, खिमलासा शराब दुकान के गद्दीदार हरगोविन्द राय द्वारा उन्हें सात पेटी शराब दी गई थी इसके बाद शराब को पेटियों से निकालकर बैग एवं थैले में रखा गया तथा बीना निवासी रितिक खटीक को पहुंचाने की बात बताई गई पुलिस द्वारा सामने आए तथ्यों के संबंध में विवेचना की जा रही है तथा प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
0 Comments