कटरा बाजार में चल समारोह के दौरान देर रात तक डटे रहे एसपी हजारों की भीड़ में पुलिस ने संभाला मोर्चा

सागर।विजयादशमी पर्व पर शहर के कटरा बाजार से निकले चल समारोह के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने देर रात तक कमान संभाले रखी मंगलवार को हजारों लोगों की मौजूदगी में देवी झांकियां निकाली गईं इस दौरान शहर के कोने-कोने में पुलिस बल तैनात रहा पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने देर रात 3 बजे तक स्वयं कानून व्यवस्था की कमान संभाली इसके बाद एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी और जयवीर सिंह भदौरिया ने मोर्चा संभाला एसपी ने आला अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और किसी भी विवाद को रोकने के निर्देश दिए सीएसपी ललित कश्यप ने थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों के साथ हजारों की भीड़ को नियंत्रित किया त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी पुलिस की मुस्तैदी के चलते चल समारोह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में चलता रहा।

Post a Comment

0 Comments