सागर।वन भूमि पर अवैध रूप से ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने से रोकने पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले तीन आरोपियों को थाना शाहगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी जप्त किया गया है गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर 2026 को वनरक्षक नारायण सिंह द्वारा थाना शाहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम निवाही स्थित बीट बट्टवाहा, कक्ष क्रमांक आरएफ-477 में वन भूमि छोटा बंधा के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा ट्रैक्टर चलाकर वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर शैलेन्द्र तिवारी वन विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे वन भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर जुताई करने से मना करने पर आरोपियों हरिराम यादव अमित यादव एवं हरेन्द्र यादव ने कथित रूप से वन विभाग की टीम के साथ मारपीट की तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की घटना में डिप्टी रेंजर शैलेन्द्र तिवारी एवं वनरक्षक नारायण सिंह को चोटें आईं
वनरक्षक की रिपोर्ट पर थाना शाहगढ़ में अपराध क्रमांक 315/26, धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 132 151(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया थाना शाहगढ़ पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी हरिराम यादव पिता जनक यादव अमित यादव, पिता हरिराम यादव
हरेन्द्र यादव, पिता हरिराम यादव पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी जप्त किया है गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत जेल भेज दिया गया है।
0 Comments