अवैध रूप से भंडारित 7 लाख से अधिक के 150 कमर्शियल गैस सिलेंडर जप्त

सागर।सहायक आपूर्ति अधिकारी राजेश पटेल द्वारा आज 15 अक्टूबर 2026 को कृषि उपज मंडी बीना के समीप साहनी पेट्रोल पंप के सामने स्थित धर्मेंद्र अग्रवाल के गोदाम मकान से बीपीसीएल कंपनी के 150 कमर्शियल गैस सिलेंडर जप्त किए गए इनमें 19 किलोग्राम एवं 5 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर शामिल हैं जप्त सिलेंडरों की कुल कीमत 7 लाख 81 हजार 500 रुपए है उक्त सिलेंडर सर्वश्रेष्ठ गैस एजेंसी सागर से मेसर्स अग्रवाल ट्रेडर्स द्वारा मंगाए गए थे इन्हें बीना रिफाइनरी में वितरित किया जाना बताया जा रहा था मामले में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 के तहत प्रकरण निर्मित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments