सागर।त्योहारी सीजन में दशहरा और दीपावली को देखते हुए जीआरपी सागर पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है अपराधियों पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी ने स्टेशन बल के साथ सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है जीआरपी थाना प्रभारी एच एल चौधरी ने बताया कि त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं इसे देखते हुए प्लेटफार्म, ट्रेनों, वेटिंग हॉल और पार्सल कार्यालय में लगातार चेकिंग की जा रही है उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों लावारिस सामान और बिना टिकट यात्रा करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड और आरपीएफ के साथ संयुक्त गश्त भी बढ़ाई गई है चोरी, लूट और महिला अपराधों को रोकने के लिए सादी वर्दी में भी जवान तैनात किए गए हैं
थाना प्रभारी ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत जीआरपी को दें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।
0 Comments