पुलिस एवं नगर निगम का संयुक्त अभियान कटरा बाजार में यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर कार्रवाई

सागर।शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने तथा आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा कटरा बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की गई
यातायात अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान तीन बत्ती से लेकर कटरा मस्जिद मार्ग तक सड़क किनारे अवैध रूप से एवं लंबे समय तक खड़े किए गए चार पहिया वाहनों को हटवाया गया मुख्य मार्ग पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण यातायात का प्रवाह प्रभावित हो रहा था जिससे आम नागरिकों एवं अन्य वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता था संयुक्त अभियान के दौरान यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले 08 चार पहिया वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई तथा मौके पर कुल ₹4,000 समन शुल्क वसूल किया गया कार्रवाई का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन एवं निर्धारित पार्किंग स्थलों के उपयोग के प्रति जागरूक करना भी रहा यातायात पुलिस एवं नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि शहर के प्रमुख बाजारों एवं व्यस्त मार्गों पर अवैध पार्किंग सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े करने तथा यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध आगे भी संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी विशेष रूप से बाजार क्षेत्रों में सड़क की उपलब्ध चौड़ाई बनाए रखना आमजन के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करना तथा आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता सुगम रखना आवश्यक है वाहन चालकों से अपेक्षा की गई है कि वे जिम्मेदारी का परिचय देते हुए यातायात नियमों का पालन करें।

Post a Comment

0 Comments