सागर।कलेक्टरश्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में आयोजित हो रहे स्वामित्व योजना के शिविरों का निरीक्षण किया उन्होंने आमजनों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और पात्र हितग्राहियों की रजिस्ट्री समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शेष हितग्राहियों को चिह्नित कर एक सप्ताह में सभी आवेदन पूरे किए जाएं पटवारी अभिलेखों का सत्यापन करें तथा बाहर रह रहे हितग्राहियों को सूचना देकर आवश्यक दस्तावेज तैयार कराएं उन्होंने मुनादी के माध्यम से योजना संबंधी आवश्यक जानकारी देने और हितग्राहियों को आवेदन एवं रजिस्ट्री प्रक्रिया में लगने वाले समय की भी विधिवत जानकारी देने के निर्देश दिए बाबूपुरा वार्ड क्रमांक 12 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित शिविर में कलेक्टर ने हितग्राहियों से चर्चा कर स्वामित्व योजना के लाभ बताए और समस्याएं जानीं उन्होंने रजिस्ट्री प्रक्रिया में लगने वाले समय की जानकारी ऑपरेटर से ली उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे गांव और वार्ड स्तर पर शिविरों में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा जटिल प्रकरणों का जिला स्तर पर निराकरण होगा उन्होंने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री पूर्णतः निःशुल्क है कलेक्टर एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए कि भूमि संबंधी अभिलेखों में त्रुटियों का परीक्षण कर नियमानुसार सुधार करने तथा निजी भूमि के शासकीय दर्ज होने की शिकायतों पर प्रकरणों में नियमसम्मत सुधार के निर्देश दिए उन्होंने पटवारियों को पंचायत स्तर पर उपस्थित रहकर आवेदन लेने और प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने को कहा आमजनों की शिकायत पर कलेक्टर ने क्षेत्र के पूर्व पटवारी के विरुद्ध आबादी क्षेत्र में प्लॉट लेने और बेचने संबंधी शिकायत की जांच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए उन्होंने बाबूपुरा वार्ड के सचिव के अनुपस्थित रहने पंचायत न आने पर नाराजगी जताई तथा जिला पंचायत सीईओ को निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए।
0 Comments