सागर।शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 31 अक्टूबर को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई कार्यक्रम में छात्राओं और प्राध्यापकों ने सरदार पटेल के जीवन और योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ राजकुमार अहिरवार ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने साम,दाम, दण्ड,भेद की नीति अपनाकर 565 रियासतों को एक भारत के झण्डे तले खड़ा किया अगर वल्लभ भाई न होते तो आज देश का नक्शा क्या होता यह समझा जा सकता है उन्होंने बताया कि सरदार पटेल ने लंदन से वकालत पास की स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बने और सोमनाथ मंदिर के पुनरुत्थान का संकल्प पूरा किया कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए छात्राओं को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर बनी शॉर्ट फिल्म 'लाइफ ऑफ सरदार वल्लभ भाई पटेल' दिखाई गई
महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ संजय खरे ने छात्राओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई डॉ संजय श्रीवास्तव ने शपथ का महत्व समझाते हुए कहा कि देश का दुश्मन हमेशा बाहर से हमला नहीं करता छात्राओं को मोबाइल और नशे से दूरी बनाकर सामाजिक व सांस्कृतिक एकता बनाए रखनी चाहिए
समापन पर आभार व्यक्त करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रभारी डॉ निशा इन्द्रगुरू ने कहा कि सरदार जी का व्यक्तित्व हिमालय की तरह ऊंचा था उनकी स्मृति में अहमदाबाद में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनवाई गई 1991 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में डॉ अंजना चतुर्वेदी, डॉ रश्मि दुबे, डॉ क्रांति लोधी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
0 Comments