सागर।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज खुरई स्थित सिविल अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएमएचओ डॉ. देवेश पटेरिया से अस्पताल भवन स्टाफ की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली इस अवसर पर एसडीएम खुरई सतीश वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे कलेक्टर ने अस्पताल की ओपीडी ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, किडनी केयर डायलिसिस यूनिट एवं मैटरनिटी विंग का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं उन्होंने ओटी रूम फंक्शनल करने और सर्जिकल केसेस सी-सेक्शन डिलीवरी के लिए बीना के स्त्री रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए उन्होंने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर अस्पताल में मिल रहे उपचार दवाओं की उपलब्धता एवं स्टाफ के व्यवहार के संबंध में फीडबैक लिया उन्होंने एएनसी कक्ष में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं के पंजीयन पंजी का अवलोकन किया एवं उपस्थित चिकित्सक से प्रथम एएनसी जांच के दौरान की जाने वाली हीमोग्लोबिन, बीपी, वजन सहित अन्य जांचों एवं परामर्श के बारे में जानकारी ली साथ ही आपातकालीन कक्ष की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अस्पताल में चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित हो सभी वार्डों में स्वच्छता एवं आवश्यक दवाओं उपकरणों की उपलब्धता बनी रहे डायलिसिस यूनिट की सभी मशीनें क्रियाशील रखी जाएं तथा एएनसी में शत-प्रतिशत पंजीयन एवं समय पर जांच अनिवार्य रूप से की जाए आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे सक्रिय रखने बायो-मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निपटान एवं परिसर में स्वच्छ पेयजल व साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
0 Comments