बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मारपीट और विवाद की घटनाएं लगातार सामने आ रही

सागर।बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मारपीट और विवाद की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं मंगलवार को सागर पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित जनसुनवाई में बीएमसी में मारपीट से जुड़े दो मामले पहुंचे पहला मामला करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है सफाई कर्मचारी अर्जुन वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में उसके साथ मारपीट की गई और उसे जबरन अपने साथ ले जाकर धमकाया गया पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं और मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है वहीं दूसरा मामला गणेश पाल से जुड़ा है जो अपने छोटे भाई को देखने के लिए बीएमसी पहुंचा था गणेश पाल का आरोप है कि वहां करीब 7 से 8 सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
मामलों को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि बीएमसी से जुड़े मामले पुलिस के सामने आ रहे हैं संबंधित थाने को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं साथ ही बीएमसी प्रबंधन के साथ जल्द ही बैठक आयोजित कर सुरक्षा और विवादों से जुड़े मामलों पर चर्चा की जाएगी अब सवाल यह है कि जनसुनवाई में शिकायत पहुंचने के बाद पुलिस इन मामलों में क्या कार्रवाई करती है और बीएमसी परिसर में बढ़ते विवादों को रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments