सागर।बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग को लेकर मेडिकल एंड हेल्थ नर्सिंग एसोसिएशन मध्यप्रदेश जिला सागर के पदाधिकारियों ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में अस्पताल में रिक्त नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर शीघ्र भर्ती कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई एसोसिएशन ने ज्ञापन में बताया कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में लगभग 750 बिस्तरों का शिक्षण अस्पताल संचालित है यहां नर्सिंग ऑफिसर के 330 स्वीकृत पदों में से वर्तमान में 208 नर्सिंग ऑफिसर कार्यरत हैं जबकि 122 पद रिक्त हैं नर्सिंग स्टाफ की कमी के कारण मरीजों की सतत निगरानी दवा एवं उपचार आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया संक्रमण नियंत्रण तथा क्लिनिकल डॉक्यूमेंटेशन जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं नर्सिंग एसोसिएशन ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से आग्रह किया कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में रिक्त 122 नर्सिंग स्टाफ के पदों की पूर्ति के लिए संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए जाएं ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर और सुचारू स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें
मंत्री राजपूत ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं हमारी प्राथमिकता है जिसको लेकर सरकार कार्य कर रही है जल्द ही ऐसोसियेशन द्वारा की गई मांग को लेकर कार्यवाही की जायेगी ताकि बुंदेलखंड मेडीकल काॅलेज की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में कोई बाधा न हो ऐसोसियेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मंत्री राजपूत का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर ऐसोसियेशन के जिला अध्यक्ष मुकेश पारेता कमल बेनीवाल, रितिका डेविड, शिरीन अहिरवार कासिफ खान, आरती रावत, शिखा पटैल, श्रीकांत शर्मा सुनील बेनीवाल, ऋचा ई लाल, ऋचा गोस्वामी, विश्वेंद्र शर्मा, योगेश ठाकुर, माला बारेशा, देवेंद्र मित्तल, विकास भार्गव, रोहित आनंद सहित नर्सिंग स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
0 Comments