मोतीनगर थाना क्षेत्र के काकागंज में रेस्टोरेंट में चोरी 55 हजार का माल पार सीसीटीवी आया सामने

सागर।मोतीनगर थाना क्षेत्र के काकागंज स्थित एक रेस्टोरेंट में चोरी की वारदात सामने आई है चोरी की पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जानकारी के मुताबिक घटना रात की है अज्ञात चोर रेस्टोरेंट का ताला तोड़कर अंदर घुसा और नगदी सहित सामान चुरा ले गया चोर ने पहले बाहर के कैमरे को तोड़ा उसके बाद वाईफाई बंद किया और डी बी आर को नुकसान पहुंचाया सोमवार दोपहर रेस्टोरेंट संचालक अमन शर्मा ने बताया कि चोरी में करीब 55 हजार रुपए का नुकसान हुआ है चोर गुटखा, सिगरेट के पैकेट, एक गैस सिलेंडर और गल्ले में रखी नगदी चुरा कर फरार हो गया दूसरे दिन जब संचालक रेस्टोरेंट पहुंचा तो ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया जिसमें पूरी वारदात कैद थी पीड़ित संचालक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है फुटेज में चोर का हुलिया साफ दिख रहा है संचालक ने पुलिस से जल्द आरोपी को पकड़ने और चोरी गया माल बरामद करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments