ढाना में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 350 से 400 किसानों ने लिया भाग

सागर।माँ हरसिद्धि प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ढाना द्वारा Farmart Evergrain प्रोजेक्ट के सहयोग से किसान प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में किसानों को निःशुल्क मृदा परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ दिल्ली-गुड़गांव के कृषि विशेषज्ञों द्वारा कृषि संबंधी सलाह दी गई कार्यक्रम में लगभग 350 से 400 किसान शामिल हुए संयुक्त संचालक कृषि संजय ने किसानों को पराली एवं नरवाई प्रबंधन की जानकारी देते हुए बताया कि नरवाई में आग लगाने से मिट्टी के लाभकारी जीवाणु नष्ट होते हैं भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है तथा पर्यावरण प्रदूषित होता है उन्होंने किसानों को हैप्पी सीडर सुपर सीडर सहित अन्य कृषि यंत्रों के माध्यम से नरवाई प्रबंधन करने की सलाह दी उप संचालक किसान कल्याण राजेश त्रिपाठी ने एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत  किसान उत्पादक संगठन (FPO) एवं कृषि उद्यमी 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ ले सकते हैं इसके माध्यम से कस्टम हायरिंग सेंटर कोल्ड स्टोरेज वेयरहाउस प्रसंस्करण इकाई एवं अन्य कृषि सुविधाएं स्थापित कर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त किए जा सकते हैं कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी कृषि अनिल राय एवं कृषि विस्तार अधिकारी  राघवेन्द्र सिंह राजपूत ने भी किसानों को संबोधित किया आयोजन में शामिल सभी किसानों के लिए उपहार की व्यवस्था भी की गई।

Post a Comment

0 Comments